logo

ध्रुवज्योति बरगोहांई पंच तत्व में विलीन।।

ध्रुवज्योति बरगोहांई पंच तत्व में विलीन।।

आप यतिंद्र बरगोहांई के कनिष्ठ भ्राता थे। लेखक, कवि तथा राजनैतिक रूप से सचेत नागरिक थे। आपके कई कविता पुस्तक प्रकाशित हो चुके हैं।

कलियाबर महकमा के तरफ से आपको सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया था। समय समय पर विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भी आपको सम्मानित किया था।

राजनैतिक रूप से आप भारतीय जनता पार्टी से सम्बद्ध थे।

कलियाबर के समाज जीवन में आप यथेष्ट सक्रिय थे।

आपके असामयिक निधन से अपुरणीय क्षति हुई है। आप अपने पीछे स्त्री, पुत्र, पुत्रवधू, दो बेटियां संसार में छोड़ गये हैं।

कलियाबर उप जिले के शताधिक सामाजिक राजनैतिक दल संगठनों के अलावा आपके गुणमुग्ध व्यक्तियों ने श्रद्धांजलि ज्ञापन किया है।

दिवंगत आत्मा की सद्गति कामना के साथ साथ परिवार जनों को दुःख में साहस प्रदान करने की कामना करते हैं।

3
1753 views